डेविड मिलर के तूफ़ान में उड़ी हरभजन की टीम, 666666..हेल्स-पॉवेल के छक्कों का तूफ़ान, जीती युवराज-मोईन की टीम

अबुधाबी टी10 लीग (Abu Dhabi T10 League) में शनिवार को भी तीन मैच खेले गए। इस दौरान कई टीमों का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा। इयोन मोर्गन, सुरेश रैना, एलेक्स हेल्स और जॉनसन चार्ल्स जैसे खिलाड़ियों ने बेहतरीन पारियां खेली। हालांकि भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Deccan Gladiators vs New York Strikers, 9th Match

पहला मुकाबला डेक्कन ग्लैडिएटर्स और न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया, जिसमें न्यूयॉर्क ने 8 विकेटों से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। सुरेश रैना ने सिर्फ 19 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए और ओडियन स्मिथ ने 19 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली। जवाब में न्यूयॉर्क (युवराज सिंह मेंटर) ने आखिरी गेंद पर दो विकेट खोकर टार्गेट को हासिल कर लिया। कप्तान इयोन मोर्गन ने 23 गेंद पर ताबड़तोड़ 42 रन बनाए। आजम खान ने भी 20 गेंद पर 26 रन बनाए।

Team Abu Dhabi vs Northern Warriors, 10th Match

दूसरे मुकाबले में नॉर्दन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 95 रन बनाए। कप्तान रोवमेन पॉवेल ने 10 गेंद पर 4 छक्के जड़ते हुए 29 रनों की पारी खेली। जवाब में टीम अबुधाबी ने इस टार्गेट को 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स ने 25 गेंद पर 2 छक्के जड़ते हुए 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं क्रिस लिन ने भी 20 गेंद पर 31 रन बनाए। अभिमन्यु मिथुन ने 14 रन देकर 1 विकेट अर्जित किया।

Morrisville Samp Army vs Delhi Bulls, 11th Match

Harbhajan Singh Joins Delhi Bulls, Deccan Gladiators Sign Suresh Raina For  Sixth Season Of Abu Dhabi T10 League | The Anand Marketतीसरे मुकाबले में मॉरिसविले सैम्प आर्मी ने दिल्ली बुल्स को 8 विकेटों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली बुल्स ने 5 विकेट पर 94 रन बनाए। डेविड मिलर ने 11 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाये| टॉम बैंटन ने 27 गेंद पर 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं कीमो पॉल ने भी 18 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाए। शेल्डन कॉट्रेल ने खतरनाक गेंदबाजी की और 2 ओवरों में 10 रन देकर 3 विकेट लिए। सैम्प आर्मी ने टार्गेट को 7.4 ओवरों में ही टार्गेट को हासिल कर लिया। जॉनसन चार्ल्स ने 22 गेंद पर ताबड़तोड़ 58 रन बनाए।