लखनऊ/बक्शी का तालाब: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार लखनऊ की बक्शी का तालाब विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव हेतु तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को घर-घर पहुंचाने के विभिन्न तरीकों पर वह काम कर रहे हैं।
लखनऊ की बक्शी का तालाब (169) विधानसभा के ग्राम पश्चिमगाँव निवासी किसान यूनियन से धीरज जी ने हैण्डपम्प लगवाने हेतु मुझे आवेदन दिया।अतिशीघ्र नल लगवाने का उनसे वादा किया है। pic.twitter.com/Hq0Tzrn5CD
— Lalan Kumar (@LalanKumarINC) December 16, 2021
#हर_घर_दुआर | DAY-4 | महिपतमऊ
जनसंपर्क की श्रंखला में आज लखनऊ की बक्शी का तालाब (169) विधानसभा के ग्राम महिपतमऊ में जनसंपर्क कर नागरिकों की समस्याओं को जाना। pic.twitter.com/HFgHxHsFzT
— Lalan Kumar (@LalanKumarINC) December 16, 2021
ललन कुमार ने बताया की उन्होंने LED VAN के माध्यम से कांग्रेस की सभी प्रतिज्ञाएं जन-जन तक पहुंचाने के अभियान शुरू किया है। जिसके तहत लखनऊ की बक्शी का तालाब विधानसभा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चौक-चौराहों पर LED VAN के माध्यम से लोगों को कांग्रेस के विज़न से अवगत कराया जा रहा है। पिछले 1 महीने में 100 से अधिक गाँवों में VAN के माध्यम से पहुंचा जा चुका है। बड़ी संख्या मने लोग चौक चौराहों पर एकत्रित होकर इसे देख रहे हैं।
अजय मिश्र ‘टेनी’ द्वारा पत्रकारों के साथ की गयी बदसलूकी, लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले मीडिया पर हमला है। इस मुद्दे पर पूरे देश के पत्रकारों को एकजुट होना चाहिए।
टेनी को बर्ख़ास्त कर हत्या का मुक़दमा चलाया जाना चाहिए।#टेनी_को_बर्खास्त_करो pic.twitter.com/ZZIpMCCrjf
— Lalan Kumar (@LalanKumarINC) December 16, 2021
कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं के साथ ही हमारे द्वारा कोरोना काल में किये गए कार्यों राशन वितरण, सेनेटाईजेशन, ऑक्सीजन दवा वितरण के बारे मने भी इस माध्यम से बताया जा रहा है। पीने योग्य जल के लिए हैण्डपम्प, गरीबों को घर इत्यादि कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है।