हरियाणा के गुरुग्राम में खुले में नमाज़ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दक्षिणपंथी समूह के लोगों और नमाज़ अदा करने आने वाले लोगों के बीच ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने को लेकर तीखी बहस हुई। इस बहस और संघर्ष के कई वीडियो सामने आए हैं और बताया जाता है कि ये उद्योग विहार में शूट किये गए हैं। इन वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस स्थल पर पहुंच रही है और दोनों समूहों से बातचीत कर रही है।
दोनों पक्षों में बहस
वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच गर्मागर्म बहस सुनने को मिली है। एक व्यक्ति नमाज़ अदा करने आने वाले लोगों से कहते सुना गया कि इसे भारत माता की जय क्यों नहीं कह सकते हो? क्या पाकिस्तान में रहते हो। एक अन्य युवक कह रहा है कि हम तुम लोगों को बाध्य करेंगे और तुम्हें भारत माता की जय कहनी ही पड़ेगी। इस दौरान एक मुसलमान युवक कहता है कि हम लोग नमाज पढ़ने जा रहे हैं। आप लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। हालांकि उसकी बात अनसुनी कर दी जाती है। इसके बाद यह पक्ष भारत की माता की जय के नारे लगाता नजर आ रहा है। वहीं इस मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस ने अबतक कोई बयान जारी नहीं किया है।
प्रशासन ‘खुले’ में नमाज़-ए-जुमा अदा करने की अनुमति देता है। लेकिन उसी “हिंदू” प्रशासन के आदेश को धता बताते हुए उग्रवादी संगठनों के उपद्रवी हर शुक्रवार को नमाज़ में विघ्न डालने पहुंच जाते हैं। आज गुरुग्राम के उद्योग विहार में नमाज़ रोकी गई है। @HMOIndia है?pic.twitter.com/hDBXZcjGKa
— Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi) December 17, 2021
सेक्टर 37 के मैदान में जाने से परहेज़
इस बीच, शहर में मस्जिदों की कमी के चलते प्रशासन ने नमाज़ अदा करने के लिए जिन स्थानों को चिन्हित किया है, उनमें से ज्यादातर स्थानों पर नमाज़ हुई है। बहरहाल, मुसलमानों ने सेक्टर 37 के मैदान में जाने से परहेज़ किया, जहां हिंदू धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। सेक्टर 37 का मैदान उन 20 स्थलों में शामिल है, जिसे प्रशासन ने जुमे की नमाज के लिए चिन्हित किया है।